झालरापाटन: झालावाड़ में नवजात को झाड़ियों से बचाने वाले नागरिकों को एसपी ने किया सम्मानित
झालावाड़ में झाड़ियों में मिले नवजात शिशु को बचाने वाले नागरिकों को एसपी अमित कुमार ने सम्मानित किया है। इन नागरिकों ने कड़ाके की ठंड में नवजात की जान बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि गुरुवार रात को झालावाड़ के भोई मोहल्ला क्षेत्र में अज्ञात परिजनों ने एक नवजात शिशु को झाड़ियां में फेंक दिया था।