झालरापाटन: झालावाड़ में स्कूटी की टक्कर से दादा की मौत, 8 वर्षीय पोता बाल-बाल बचा, पुलिस जांच में जुटी
पिड़ावा बालदा मार्ग पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्कूटी की टक्कर से हुए इस हादसे में उनका 8 वर्षीय पोता बाल-बाल बच गया। पिड़ावा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालदा निवासी बापू सिंह अपने 8 वर्षीय पोते जीवन के साथ घरेलू सामान खरीदकर पिड़ावा से बालदा लौट रहे थे।