डीग: ग्राम रथ अभियान बना सहारा, कौरेंर के बुजुर्ग को मिला वृद्धावस्था पेंशन का लाभ
Deeg, Bharatpur | Apr 30, 2026 राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ग्राम रथ अभियान जिले में प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत कौरेंर के निवासी विक्रम सिंह को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सहज रूप से प्राप्त हुआ।