फूलपुर: भीषण गर्मी में फूलपुर ब्लॉक का वाटर कूलर बना शोपीस, लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लॉक परिसर में लगा वाटर कूलर इन दिनों पूरी तरह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन पहले ही अस्त-व्यस्त है और ऐसे में ठंडे पानी की जरूरत और भी बढ़ गई है ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं