जशपुर: जशपुर सियान गुड़ी पहुंचे प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और संवेदनशील प्रशासन को करीब से जाना
छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा से आए 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने जशपुर के भागलपुर रोड स्थित डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी का भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और उनकी आवश्यकताओं के प्रति प्रशासन की भूमिका को समझा। जशपुर जनसम्पर्क से शुक्रवार की शाम पांच