पटना ग्रामीण: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना, संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञान भवन में भाजपा की तरफ से आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय भी जाएंगे जहां वह भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।