धामपुर: नहटौर के एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत पर हंगामा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dhampur, Bijnor | Apr 26, 2026 नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार के रात करीब 12:00 बजे हंगामा खड़ा हो गया।बताया जाता है कि मोहल्ले के विपिन ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी भावना को बुखार आने पर अस्पताल ले गया था जहां उसकी चिकित्सक ने ड्रिप लगाई और अचानक उसका शरीर नीला पड़ गया और मौत हो गई चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।