नरसिंहपुर: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का लोकार्पण किया
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज मंगलवार नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित 'नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' सखी केंद्र के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया। यह केंद्र पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, चिकित्सा और