मेरठ: मेरठ में गोकशी रोकने में लापरवाही पर SSP ने लिया बड़ा एक्शन, तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी हुए निलंबित
Meerut, Meerut | Mar 26, 2026 मेरठ में गोकशी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने सख्त कार्रवाई की है। मवाना और मेडिकल थाना क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में तीन उपनिरीक्षकों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।