हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र के अतरैया मोड़ पर बाइक सवारों ने बाइक में मारी टक्कर तीन घायल थाने में दी तहरीर
भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरैया डेरा मोड़ पर बाइक सवार युवक समेत बच्चों को सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पीड़ित ने सुमेरपुर कोतवाली में तहरीर सौंप न्याय की गुहार लगाई है।पड़ोसी जनपद फतेहपुर के निवासी अशोक कुमार ने सुमेरपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाइक से पूजा, खुशबू व शिवांश को लेकर धुंधपुर गांव जा रहे थे।