हमीरपुर: सजेती क्षेत्र के बरीपाल मोड़ पर
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक गंभीर रूप से घायल कानपुर रिफर हुआ
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर निवासी अंशुल तिवारी (26)पुत्र कुलदीप तिवारी ट्रैक्टर का भाड़ा लाद कर पड़ोसी जनपद कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल गया था।