सरोजनी नायडू मार्ग पर फुटपाथ दुकानदारों के धरने को BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दिया समर्थन
Sadar, Allahabad | Apr 11, 2026
प्रयागराज के सरोजनी नायडू मार्ग पर फुटपाथ दुकानदार कई दिनों से अपनी दुकानें बंद कर धरने पर बैठे हैं। ये दुकानदार नगर निगम की 'अर्बन बाजार' बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई दुकानदारों को समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। विधायक प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठे और उनकी समस्याएं सुनीं।