कौंच: कोंच में गुरावती पुलिया के पास ट्रैक्टर से टकराई बाइक, रोडवेज कर्मचारी गंभीर घायल, किया गया उरई रेफर
Konch, Jalaun | Jun 8, 2026 कोंच क्षेत्र में रविवार रात 8 बजे गुरावती पुलिया के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में रोडवेज कर्मचारी आशीष पुत्र मनोज निवासी गोखले नगर, कोंच गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह उरई से ड्यूटी कर बाइक से कोंच लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।