शिवपुरी: सिरसौद चौराहा पेट्रोल पंप के पास टैक्सी से गिरकर बुजुर्ग घायल, चालक लापरवाही का आरोप
जयनगर निवासी एक बुजुर्ग टैक्सी से गिरकर घायल हो गए। घटना 9 जून को सिरसौद चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई गई है। घायल का कई दिनों तक उपचार चलने के बाद अमोला थाने पहुंचकर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में टैक्सी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।