वैर: भोपर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ
Weir, Bharatpur | May 11, 2026 वैर। कस्बे के भोपर रोड स्थित बरकत वाले हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सैनी महिला कीर्तन मंडल व सर्व समाज की ओर से आयोजित कथा 16 मई तक चलेगी। परीक्षित का दायित्व मुंशी चौधरी निभा रहे हैं। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजे के साथ निकली।