बरेली: बरेली पुलिस ने नशे पर सबसे बड़ा प्रहार करते हुए 173 करोड़ के ड्रग्स को जलाकर किया खाक
बरेली जनपद बरेली पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के तहत नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए अब तक 173 करोड़ 53 लाख 28 हजार 51 रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने