ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने खोजनपुर गाँव में की गई मोबाइल चोरी के मामले में चोर को पकड़ा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर गांव में एक व्यक्ति गाँव के ही अजय सिंह का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था, इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।पकड़े गया अभियुक्त सलोन थाना क्षेत्र के हटका गाँव का रहने वाला दुर्गेश मिश्रा है।जिस पर मुकदमे दर्ज है।