करछना: कटका डेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान व अन्य सामान जलकर राख
करछना थाना क्षेत्र के कटका डेरा ग्राम सभा में आग की चिंगारी ने कई परिवार के आशियाना को जलाकर नष्ट कर दिया। बुधवार दोपहर के वक्त गांव निवासी लालजी का परिवार गर्मी का दिन होने के कारण घर के बाहर व कुछ सदस्य घर के अगले वाले हिस्से में बैठे हुए थे। उसी दरमियान अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। घर के ऊपरी हिस्से दुआ का गुबार उठता देख हड़कंप मचा रहा।