पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र में युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया गांव के ही एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने मौका पाकर उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया। घर लौटने पर पुत्री के न मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।