वाड्रफनगर: विधायक के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी
वाड्रफनगर, रविवार प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ट के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई कि आगे की सुनवाई का परिणाम क्या आता है