शामली: शामली में शराब ठेके पर ओवररेटिंग का विरोध करने पर ग्राहक के साथ हुई मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 सोमवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मुंडेट निवासी राहुल कुमार का आरोप है कि वें बीयर खरीदने के लिए शहर के पुराने मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास स्थित दुकान पर गया था, जहां पर उसे 140 रूपए की बीयर 150 रूपए में दी गई, विरोध करने पर चार लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की है।