असरगंज: अमरनाथ का आकर्षक शिवलिंग कांवड़ के साथ कबूतरों का जोड़ा चले बैधनाथ धाम। कच्ची कांवरिया पथ असरगंज में देखने को लगी भीड़
असरगंज कच्ची कावरिया पथ पे हावड़ा से 20 कांवड़ियों का एक जत्था अमरनाथ शिवलिंग मंदिर मॉडल के आकर्षक कांवड़ के साथ बाबाधाम जा रहे है और साथ में जिंदा कबूतरों का जोड़ा भी लेके जा रहे है। माना जाता है कि जब भगवान शिव ने पार्वती को अमरता का मंत्र सुनाया था उस समय गुफा में उन दोनों के अलावा सिर्फ कबूतरों का एक जोड़ा मौजूद था.कथा सुनने के बाद कबूतर का जोड़ा अमर हो गया