असरगंज: दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका माछिडीह गांव से गिरफ्तार, भेजे गए जेल
माछीडीह गांव से फर्जी शिक्षिका मामले के मुख्य आरोपी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार माछीडीह गांव निवासी स्वर्गीय अजीत कुमार की पत्नी शोभा कुमारी मुंगेर जिला के जमालपुर केशोपुर निवासी संजय मंडल की पत्नी गीतांजलि कुमारी के स्थान पर खुद गीतांजलि कुमारी बनकर असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय चाखंड में फर्जी शिक्षिका थी।