मशरक: सतजोड़ा में चार चक्का की टक्कर से तीन घायल,एक सदर अस्पताल छपरा रेफर
Mashrakh, Saran | Jun 24, 2026 मशरक सीएचसी में सड़क दुघर्टना में तीन को घायल हालत में बुधवार की सुबह 10 बजें के लगभग इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार,17 वर्षीय किशन कुमार और 18 वर्षीय अमन कुमार हैं। बताया गया कि अनियंत्रित चार चक्का कार ने बाइक सवार और पैदल जा रहें को टक्कर मार दी।