मीनापुर: सिवाईपट्टी के एक गांव से 22 मई को अगवा महिला हुई कोलकाता से बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 मई को अगवा महिला कोलकाता से बरामद किया गया है। वहीं, आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे थाने पर लाया गया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शनिवार को महिला का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।