खगड़िया: कमलपुर से उत्पाद पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर में उत्पाद पुलिस ने कार्रवाइ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान अनिता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबार मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।