जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
#roadsafety #BalodDistrict
#Chhattisgarh
Balod, Chhattisgarh | Aug 10, 2026