कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल पर पिकअप ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा घटनास्थल पर बेटे की मौत मां गंभीर रूप से घायल
कोईलवर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन पुल पर विगत रात्रि पिकअप ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। हादसे में डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव जयकुमार का पुत्र अभय कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक पर पीछे बैठी मां सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल मां को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।