कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप से कोईलवर थाना पुलिस ने चोरी के बोलेरो के साथ चालक को किया गिरफ्तार
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप से कोईलवर थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के बोलेरो के साथ चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान बोलेरो के चालक ने बताया कि यह गाड़ी चोरी का है। कोईलवर थाना पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है।