कोईलवर: चनपुरा दियारा इलाके से बाइक पर लदे 135 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त कारोबारी फरार
कोईलवर थाना क्षेत्र के चनपुरा दियारा इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर थाना पुलिस ने छापेमारी कर बाइक पर लदे 135 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए कोईलवर थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखकर शराब कारोबारी फरार हो गया। वही बाइक के नंबर से शराब कारोबारी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।