पीलीभीत: गजरौला में दूसरी पति की मारपीट और उत्पीड़न से परेशान महिला ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, गजरौला निवासी प्रीती देवी ने बताया कि उसका पति चन्द्रपाल शराब पीने का आदी है। आरोप है कि उसने गुस्से में आकर महिला का संदूक लाठी मारकर तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।