जबलपुर: जबलपुर के कटंगा में साक्षात मौत का तांडव! बाटा शोरूम के पास ट्रांसफार्मर से बरस रहे आग के गोले!
जबलपुर के कटंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, देखिए किस तरह इस ट्रांसफार्मर से साक्षात मौत बरस रही है! कटंगा स्थित श्री शुभम परिसर के बाजू में, आज शनिवार शाम लगभग 4 बजे बाटा शोरूम के पास लगे इस ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद ट्रांसफार्मर ने आग के गोले उगलना शुरू कर दिया है। घटना के बाद से पूरे मार्केट में दहशत का माहौल है।