मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अलग-अलग दो हादसों में एक महिला सहित दो घायलों को परिजन लाए अस्पताल
क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना पिपरौंदा गांव निवासी रक्षा पुत्री शिवदयाल उम्र 17 वर्ष सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना म