विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों के अप्राथमिक अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया
थाना के विभिन्न मामलों के न्यायालय से फरार चल रहे अप्राथमिक अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, एसआई राहुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को इश्तिहार चिपकाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार गंगौली वार्ड 4 निवासी विनोद महतो के पुत्र राहुल कुमार, गंगौली निवासी जयनारायण महतो के पुत्र गोलू कुमार व अन्य के घर इश्तेहार चिपकाया।