बाह: धवलपुरा गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, युवक झुलसा और गृहस्थी का सामान राख हुआ
चित्राहाट थाना क्षेत्र के धवलपुरा गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जलते सिलेंडर को सुरक