मदनपुर: चाल्हो पहाड़ पर पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई, बरामद हुए हथियार, कारतूस और 50 लीटर देशी शराब
औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और STF की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीरवा स्थित चाल्हो पहाड़ के आसपास विशेष छापेमारी अभियान रविवार को चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी ली। तलाशी के क्रम में पत्थर