लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के सैदापुर गांव में बीती रात खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया। आरोप है कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर रातभर मिट्टी खनन करते रहे। स्थानीय पुलिस और जिला खनन विभाग की चुप्पी पर ग्रामीणों में नाराजगी है।