बस्सी: कालवाड़ रोड पर जेसीबी से खुदाई के दौरान CNG की गैस पाइपलाइन हुई डैमेज, गैस लीक होने से आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
Bassi, Jaipur | Feb 27, 2025 जयपुर कालवाड़ रोड पर जेसीबी से खुदाई के दौरान आज गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएनजी गैस पाइप लाइन डैमेज हो गई। जिससे गैस लीक होने लगी। गैस रिसाव की सूचना के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना के बाद करधनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस रिसाव को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ 500-500 मीटर पर ट्रैफिक रोका गया।