झालरापाटन: जलझूलनी महोत्सव में भजन संध्या, देर रात तक उमड़ी भीड़, भीलवाड़ा की आकृति मिश्रा ने दी प्रस्तुति
श्री बड़ा मंदिर बालाजी सेवादल के तत्वावधान में नगर पालिका द्वारा तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी के बुधवार रात 8:30 बजे भगवान द्वारकाधीश प्रांगण में भजन संध्या हुई। इसमें भीलवाड़ा की भजन गायिका आकृति मिश्रा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे।