गोड्डा: पति से विवाद के बाद परस पानी गांव में गर्भवती महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Oct 6, 2025 सोमवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परस पानी गाँव में पति के साथ हुए विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़िता का नाम कंचन देवी है। पति श्यामसुंदर मिर्धा ने बताया कि उसके 3 बच्चे है जबकि वो वर्तमान में भी गर्भवती है। घटना की जानकारी के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। शाम में स्थिति में काफी सुधार है। पुलिस को सूचना दी गयी थी।