बटियागढ़: बिजली सबस्टेशन में 33 kv VCB इंस्टालेशन कार्य जारी,
भिलोनी और मड़ियादो में बिजली आपूर्ति ठप्प
बिजली सब स्टेशन भिलोनी और मड़ियादो में आज 33 kv VCB का इंस्टालेशन कार्य होने से दोनो सब स्टेशनों में बिजली आपूर्ति ठप्प है, बिजली सब स्टेशनों में कार्य के चलते बटियागढ़ ब्लाक के भिलोनी अंतर्गत आने वाले दो दर्जन से अधिक गांव में आज शुक्रवार को ब्लैक आउट रहा,वन्ही मड़ियादो बिजली सब स्टेशन के कई गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है,बिजली सब स्टेशनों में कार्य जारी है