कोल: नगला कलहार,घर पर कब्ज़ा करने की नीयत से छोटे भाई ने ससुरालियों के साथ मिलकर अपने भाई,भाभी व उसकी माँ के साथ कि मारपीट
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके की नगला कलहार में घर पर कब्जा करने की नीयत से छोटे भाई ने अपने ससुरालयों के साथ मिलकर बड़े भाई,भाभी व उसकी मां के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए शनिवार की शाम जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।