कोल: मकान खाली कराने को दर-दर भटक रही है महिला, दबंगों ने किया है मकान पर अवैध कब्जा, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 दबंगों ने मकान पर किया हुआ है अवैध कब्जा। जब भी महिला मकान को खाली करने के लिए जाती है तो उक्त दबंग लोग महिला को जान से मारने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि जो तुझे करना है करले मकान खाली नहीं करेंगे। इस संदर्भ में महिला के द्वारा शनिवार करीब 3:00 बजे उक्त दबंग लोगों की पुलिस शिकायत की है।