कोल: पिछले दिनों युवक की हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 पिछले दिनों हुई युवक की हत्या के मामले में युवक के दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई। दोस्त ने युवक की हत्या करना कबूल किया है। दोस्त ने बताया कि 4 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या की गई थी। पुलिस के द्वारा अभियुक्त को संगीन धाराओं में शनिवार करीब 11:00 बजे जेल भेजा है।