कोल: लड़की ने घर से भाग कर फर्जी दस्तावेज से कराया विवाह पंजीकरण, पिता ने की थाने में शिकायत, मामला थाना महुआ खेड़ा का है
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 घर से लापता हुई लड़की ने पसंद के लड़के से शादी कर ली। उक्त लड़के ने फर्जी दस्तावेजों से विवाह पंजीकरण कराया और एक साथ रहने लगे। जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को हुई तो उन्होंने दस्तावेज जांच तो वह फर्जी निकले। इस संदर्भ में लड़की के पिता के द्वारा संबंधित थाने में शनिवार करीब 5:00 बजे उक्त लड़के के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।