कोंडागांव: जगदलपुर नाका चौक में विधायक ने वन विभाग के नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
कोंडागांव नगर के जगदलपुर नाका चौक में वन विभाग द्वारा मंगलवार को नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने किया। आज बुधवार सुबह 10 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार विधायक ने नागरिकों को फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का वितरण करते हुए प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने औ