कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने वलीमे में गोमांस बनाने के प्रकरण में एक और कारीगर को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 28, 2026 गत 18 जून की रात कैराना के गांव खुरगान यमुना नदी किनारे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंशीय अवशेष बरामद किए थे। इसके बाद मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल में छापेमारी की थी। जहां मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस का दावा है कि दावत के लिए गोमांस से भोजन तैयार कराया गया था।