हाथरस: हिंदू युवक के साथ मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट, पीड़ित का कराया गया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हरई में एक हिंदू युवक राजेश पुत्र केशव सिंह के साथ मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने बेवजह लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान हिंदू युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।