मोहनलालगंज: बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा रथ लेकर निकाला, 'स्कूल चलो अभियान' को मिली नई रफ्तार
मोहनलालगंज में बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया ने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।