गढ़वा: चाईबासा में एचआईवी युक्त रक्त मामले पर भाजपा का आक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गढ़वा में धरना
Garhwa, Garhwa | Nov 3, 2025 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को दोपहर करीब 2बजे गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना चाईबासा में इलाजरत बच्चों को एचआईवी युक्त रक्त चढ़ाने के मामले और शांतिपूर्ण धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस छोड़ने की घटना के विरोध में आयोजित किया